शिक्षका के निधन पर शोकसभा
विश्रामपुर - लालगढ़ संकुल की विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विमला देवी ((40 वर्ष)) के असामयिक निधन की खबर मिलने के बाद पूरे पंचायतवासी मर्माहत हैं। लालगढ़ संकुल के सभी विद्यालय में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। वहीं लालगढ़ मिडिल स्कूल में शोकसभा के बाद विद्यालय को बंद कर दिया गया। शोकसभा में पंचायत के मुखिया डॉ अखिलेश कुमार साहू, उपमुखिया डबल सिंह शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के हेडमास्टर नंदलाल सिंह ने किया। इसमें शिक्षक हरिशंकर मिश्रा, हरिदर्शन मिश्रा, सुधीर ओझा, अखिलेश सिंह, संगीत कुमार के अलावा एसएमसी उपाध्यक्ष शंकुतला देवी, सदस्य पानपती देवी, राजेन्द्र चौधरी, लालबहादुर पप्पू आदि ने विमला देवी की मौत पर गहरा दु:ख जताया। आखिर में मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट तक मौन रखा गया। मालूम हो कि सोमवार को मेदिनीनगर से बाइक से अपने पुत्र के साथ घर लालगढ़ लौटने के क्रम में विमला देवी गाड़ी गांव के पास स्पीड ब्रेकर के धक्के से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई थी। वहीं सामने से आ रही गाड़ी से वह बुरी तरह कुचल गई। इसके बाद रिम्स रांची में इलाज के क्रम में मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई।