- Hindi News
- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ निकालेगा शिक्षा रथ यात्रा
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ निकालेगा शिक्षा रथ यात्रा
मेदिनीनगर - अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय अभियान के तहत एक फरवरी शिक्षा रथ यात्रा निकालेगा। यह रथ यात्रा देश के तीन प्रसिद्ध स्थानों से निकलकर देश भ्रमण करते हुए एक मार्च को नई दिल्ली पहुंचेगी। इसकी जानकारी झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य राज्य समन्वयक परशुराम तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बेहतर भारत के लिए बेहतर शिक्षा के उद्देश्य के साथ यह शिक्षा रथ 27 फरवरी तक विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह गुजरात के सोमनाथ, राष्ट्रीय महासचिव तमिलनाडु के रामेश्वरम तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय, ओडिय़ा के जगन्नाथपुरी से शिक्षा रथ आरंभ करेंगे।