पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने लगाया संजीवनी और विपस्यना ध्यान

लोगों ने लगाया संजीवनी और विपस्यना ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - ओशोधारा ध्यान केंद्र रामगढ़ की ओर से ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को नेहरू रोड के सिद्धेश्वर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने संजीवनी और विपस्यना ध्यान लगाया। वहीं, ध्यान संबंधित क्रियाएं कर लोगों ने आत्मा के तल पर गहरे अनुभव प्राप्त किया। इससे पहले सद्गुरु त्रिविर के चित्र पर रवि चौधरी, सुरेश बगडिय़ा ने माल्यार्पण किया। वहीं, मीना बगडिय़ा, असतरण देवी ने किया। स्वामी पंकज व वरुण बगडिय़ा ने ध्यान क्रियाएं कराई। कहा गया कि ध्यान सांस से संबंधित है। सांस ही वह सेतु है जो आत्मा और शरीर को जोड़ती है। इसके बाद ओशो के वाणी में सभी लोगों ने डुबकी लगाई। प्रश्नोत्तरी सत्र के बाद उत्सव मनाकर ध्यान कार्यक्रम का समापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कमल बगडिय़ा ने दिया। मौके पर मनोज गुप्ता, डीके सिंह, अतीश गुप्ता, अशोक गुप्ता, लोकेश बगडिय़ा, संजय गुप्ता, संतोष अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार, माला गुप्ता, केदार मुंडा, सुनीता वर्मा, रामजीत वर्मा, भरत प्रसाद, नवल केडिया, नरेश अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।