पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक लोगों को काम से जोडऩे पर बल

अधिक लोगों को काम से जोडऩे पर बल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू - मनरेगा के तहत काम मांगो अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड सभागार मे मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का हुई। जिसमें बुमरी, तोपा, ओरला और दिगवार के मुखिया समेत सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ जागो महतो ने मनरेगा के तहत काम की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिला और जॉब कार्डधारियों को अभियान मे जोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रखंड के चार पंचायतों में क्रमश: बुमरी, तोपा, ओरला और दिगवार पंचायत को प्रथम चरण के तहत शामिल किया गया है। इस दौरान संबंधित पंचायतों मे निर्धारित तिथि के तहत शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को काम दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और वार्ड सदस्य के बीच आपसी तालमेल का होना जरूरी बताया। कार्यशाला को मनरेगा के श्वेता कुमारी, बीपीओ निलेश कुमार, विजय कुमार और संदीप कुमार ने भी अपने विचारों को रखा।