मांग पूरी होने तक चलेगा आंदोलन : बलिराम
गुमला - झारखंड अनुसचिवीय संघ गुमला के बैनर तले 90 कर्मचारी मंगलवार को आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया। इधर कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामों में व्यापक असर पड़ रहा है। जिलामंत्री बलीराम पासवान ने कहा कि जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार हमारे साथ छल कर रही है जिसका जवाब हम हड़ताल से दे रहे हैं। अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की 18 सूत्री मांग पर ध्यान नहीं दे रही हैं। मौके पर द्वारिकानाथ मिश्र, विभूति पांडेय, शीला कुमारी, जेनेविभा लकड़ा, कृष्णा उरांव, सुदामा राम, सेलेस्टिना तिर्की, कैलाश राम, कल्याण साहू, निरंजन कुमार निराला, त्रिभुवननाथ निराला, रामेश्वर साहू, अजीत कुमार चौधरी, शशिभूषण भगत, सुख बिहारी उरांव, मीरा देवी, शशिकांत, रामेश्वर साहू, प्रभा मिंज, रवींद्रनाथ साहू, गीता देवी, मरियम तिर्की, पुष्पा तिग्गा आदि मौजूद थे।