महिला योग शिविर का आयोजन
कोडरमा - महिला पतंजलि योग समिति की ओर से चोवाराम मोदी धर्मशाला में महिला योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रीता वर्णवाल ने किया। मौके पर धनबाद मंडल प्रभारी सह योग शिक्षक सुषमा सुमन ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सूर्य नमस्कार, योगी-जोगी और प्राणायाम के बारे में बताया। वहीं खाने-पीने के अलावा दिनचर्या और प्रकृति जड़ी-बूटी से होने वाले फायदे के बारे में बताया। मौके पर शशि देवी, मीरा मोदी, मंजू वर्णवाल, बबिता देवी, प्रदीप कुमार सुमन सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह शिविर सात दिनों तक चलेगा।