सांसद ने किया अखरा शेड का उद्घाटन
लातेहार - सांसद इंदर सिंह नामधारी ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत जालिम गांव के भटवाटोली के सांसद कोटे की राशि से अखरा में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। इसके पूर्व उन्होंने सांसद कोटे की राशि से गोवा में निर्माणाधीन सार्वजनिक मंडप तथा जालिम हाईस्कूल में निर्माणाधीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर जिप सदस्य रामदेव सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता, गणेश प्रसाद, राजन तिवारी, जिला निगरानी सदस्य संतोष पासवान, मुखिया रंगिया देवी, गोविंद प्रसाद, हरि साव आदि मौजूद थे।