पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माले का जनसहयोग जनदावेदारी अभियान

माले का जनसहयोग जनदावेदारी अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर - माले जयनगर पश्चिमी जोन लोकल कमेटी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनसहयोग जनदावेदारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व लोकल कमेटी सचिव मुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम में इरगोबाद समेत कई गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से माले को सहयोग करने की अपील की गई। हर मतदाता के मुखिया से सहयोग के लिए १० रुपए भी वसूले गए। मुन्ना यादव ने बताया की इस अभियान में प्रखंड के २५ हजार मतदाताओं से संपर्क कर माले नेता राजकुमार यादव को आगामी लोकसभा चुनाव में एक-एक मत देने की अपील की गई। मौके पर मुस्लिम अंसारी, इंद्रदेव यादव, चंदर राम, इब्राहिम अंसारी, बैजनाथ यादव, चंदन मोदी, महेश कुमार सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।