पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यज्ञ की तैयारी पूरी कलश यात्रा 31 को

यज्ञ की तैयारी पूरी कलश यात्रा 31 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर - प्रखंड के ग्राम भुवालडीह में आयोजित होने वाले शतचंडी सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ का शुभारंभ 31 जनवरी को कलशयात्रा के साथ होगा। यज्ञ कमेटी के संयोजक रामदेव यादव ने बताया की यज्ञ में वृंदावन धाम के प्रसिद्ध रासलीला संत महात्माओं द्वारा प्रवचन व देवघर के यज्ञाचार्य जनार्दन पांडेय एवं सहयोगी यज्ञ कराएंगे। वहीं यज्ञ को लेकर 31 जनवरी को कलश यात्रा, एक फरवरी को देवपूजन, अग्नि स्थापना, पांच को प्राण प्रतिष्ठा, नौ को पूर्णाहुति और भंडारा, 10 को संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यज्ञ को सफल बनाने में जागेश्वर यादव, सचिव सुदामा यादव, उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, उप सचिव सरयू यादव समेत कई लोग जुटे हुए है।