पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वसम्मति बना अविलंब स्थानीय नीति लागू की जाए : सैनाथ गंझू

सर्वसम्मति बना अविलंब स्थानीय नीति लागू की जाए : सैनाथ गंझू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गिद्दी
माक्र्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड के तत्वाधान में मंगलवार को नौ सूत्री मांग को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मासस के जिला सदस्य सैनाथ गंझू ने कहा कि झारखंड के बने 13 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं, परंतु अभी तक स्थानीय नीति नहीं बन पाई है। जिससे स्थानीय लोग राज्य में रोजगार से वंचित हो रहे हैं।
सरकार अविलंब सर्वसम्मति बना स्थानीय नीति लागू करे। धरना में राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, शहीद अंसारी, बहादुर बेदिया, कैलाश महतो, दुर्गा हांसदा, बैजनाथ महतो, मीना देवी, सुनील गंझू, देवचंद महतो, ललित महतो, राजकुमार लाल आदि ने भी अपनी बातों को रखा। सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए फसल बीमा सरल बनाने, ग्राम सभा के माध्यम से लाभुक व अभिकर्ता का चयन करने, समय पर किसानों को बीज, खाद व कीटनाशक उपलब्ध कराने, मालगुजारी रसीद प्रखंड के सभी पंचायतों के हल्का कर्मचारी को उपलब्ध करा किसानों का रसीद काटने, प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि नौ सूत्री मांग पत्र बीडीओ सुधीर प्रकाश को दिया। अध्यक्षता लोदो मुंडा और मेहिलाल महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुंदरलाल बेदिया, मित्रलाल महतो, निर्मल महतो, जगदीश महतो, हरि प्रसाद, जयगोविंद महतो, मो$इस्लाम, चुरामन महतो, अशोक उरांव, खेमनाथ महतो, आजाद अंसारी, रामकिशुन मुर्मू, महाबीर बेदिया, गणेश मांझी, शिव नारायण मांझी, महादेव महली, रामू सिंह, अनन्या मुखर्जी, मोनिका आदि मौजूद थे।