परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन दिया
गिद्दी - गिद्दी सी सतकडिय़ा पैच के रैयत व गिद्दी सी के विस्थापित हुए मूल विस्थापितों ने मंगलवार को गिद्दी सी परियोजना पदाधिकारी को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गिद्दी सी लोकल सेल में प्रबंधन को भागीदारी के लिए पहले भी आवेदन दिया गया था, परंतु उस पर अभी तक विचार नहीं किया गया। आगामी तीन फरवरी तक उन्हें गिद्दी सी सेल में उचित भागीदारी नहीं मिलती, तो चार फरवरी को परियोजना का चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में इम्तियाज अंसारी, हाजी कीनू मियां, सेराज अंसारी, मो$असलम, मो. सैफुल, मो. कुदूस आदि शामिल हैं।