आजसू की बैठक में प्रभारियों की घोषणा
गिद्दी - डाड़ी प्रखंड आजसू की बैठक चिरुआ भुरकुंडा में मंगलवार को हुई। इसमें आगामी सात फरवरी को जोगा मांझी के पुण्यतिथि समारोह को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसमें हजारीबाग जिला सचिव कपिलदेव महतो ने प्रखंड के चौदह पंचायतों में बूथ कमेटी गठन करने के लिए प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें हेसालोंग में तारा चौधरी व रंजीत साव, डाड़ी में प्रकाश महतो, बिनोद महतो, गिद्दी में गुड्डू यादव, सुजीत महतो, संजीत पटेल, अजय महतो, बलसगरा में देवनाथ महतो, हुआग राजेश व साबीर, रबोध मोहन महतो व मनोज महतो, कनकी रामचंद्र टुडू, अनिल महतो, हीरा यादव, मिश्राइन मोढ़ा सहदेव महतो, अर्जुन आदि शामिल हैं। बैठक के बाद जोगा मांझी के पुण्य तिथि पर चिरुआ भुरकुंडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सांडी व तिलैया टीम के बीच खेला गया। अध्यक्षता सहदेव बेदिया व संचालन रामचंद्र टुडू ने की। मौके पर जगरनाथ महतो, संतोष, गणेश आदि मौजूद थे।