योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सहमति
गिद्दी - डाड़ी प्रखंड में चलने वाले विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत समिति की एक बैठक प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई। प्रखंड के विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण करने, अल्पसंख्यक बहुल गांव की पहचान करने तथा एक सप्ताह के भीतर जविप्र में आने वाले चार योजनाओं के लाभुकों की सूची सौंप देने पर सहमति बनी। मिश्राइन मोढ़ा के पंसस भीम प्रसाद बेदिया ने पुराने डाड़ी भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र अविलंब खोलने की मांग की। अध्यक्षता प्रमुख लीलावती देवी ने की। मौके पर बीडीओ सुधीर प्रकाश, कल्याण पदाधिकारी एसके सिन्हा, बीईईओ नागदेव यादव, अरविंद कुमार, शिव रतन, अशोक आदि मौजूद थे।
, सुपरवाइजर वीणा देवी, जीपीएस आशीष पंडा, जेई अरविंद प्रसाद, बीपीओ इकराम हुसैन, शिबू उरांव, समिति के ए हुसैन, चंदशेखर सिंह, नीलू सिंह, लक्ष्मी देवी, पुरुषोत्तम करमाली, रीता देवी, सरिता देवी, बुधनी देवी, मो$ शमशाद, एल महतो आदि मौजूद थे।