पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाराज सेविकाओं ने बालबाड़ी भोजन और टीएचआर बंद किया

नाराज सेविकाओं ने बालबाड़ी भोजन और टीएचआर बंद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर - बाल विकास परियोजना जयनगर की ओर से संचालित 186 आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच माह से पोषाहार की राशि नहीं दिए जाने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं ने 27 जनवरी से बालबाड़ी भोजन एवं टीएचआर बंद कर सीडीपीओ अंजू कुमारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेविकाओं ने कहा कि जयनगर में संचालित 186 आंगनबाड़ी केंद्रों को सितंबर माह से पोषाहार की राशि नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि जनवरी माह तक आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार की राशि व फरवरी माह के लिए अग्रिम राशि, एरियर का भुगतान नहीं किया जाता तब तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बालबाड़ी व टीएचआर बंद रहेगा। सेविकाओं ने यह भी कहा कि कई एससी/एसटी केंद्रों में पूर्व में भी चार माह की पोषाहार की राशि नहीं भुगतान की गई है। उन्होंने शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव ममता सिंह, कोषाध्यक्ष आरती देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी, कुमारी पूजन, कंचन बाला समेत दर्जनों सेविकाओं के हस्ताक्षर है।