पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल विकास में विदाई समारोह का आयोजन

बाल विकास में विदाई समारोह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा - बाल विकास उच्च विद्यालय लादी में दशम् वर्ग के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव सरयू महतो एवं अध्यक्ष शशि कुशवाहा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, मेहनत एवं लगन के साथ शिक्षा ग्रहण किया। छात्रों ने एक अपनी पहचान छोड़ी है। जो हमेशा विद्यालय परिवार को याद दिलाते रहेगी। समारोह में नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात दशम् वर्ग के छात्रों को उपहार देकर विदाई दी गई। मौके पर योगेंद्र ठाकुर, शिव प्रसाद राम, अभिषेक सिंह, मनीष कुमार, अमृत कुमार, मीना सिन्हा, गीता सिंह, जे बाड़ा, पूनम एक्का, प्रियंका सिंह, किरण सोनी, वंदना, सुमन कुमारी, रूपा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।