श्रमदान कर पथ का निर्माण
भुरकुंडा - हरिहरपुर पंचायत में मंगलवार को पार्षद सुरेश महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी मोरम पथ का निर्माण किया। ग्रामीणों ने हरिहरपुर मुख्य पथ से शिव मंदिर तक करीब 1800 मीटर मिट्टी मोरम पथ को बनाया। पार्षद सुरेश महतो ने कहा कि हरिहरपुर मुख्य पथ से गांव में आने वाली सड़क काफी जर्जर एवं गड्ढानुमा बन चुका था। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखकर श्रमदान से ही मिट्टी मोरम पथ का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। श्रमदान करने वालों में मुखिया अमरनाथ महतो, धनेश्वर सिंह, सुभाषचंद्र दीपक, नरेश महतो, मनोज महतो, कमलदेव महतो, इल्लू महतो, गुरुदयाल महतो, परमेश्वर महतो, नागेश्वर मुंडा, जलेश्वर महतो, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।