पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन समस्या को लेकर दौरा

जन समस्या को लेकर दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा - झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए। केंद्रीय सदस्य ने बताया कि पुरे क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। जगह-जगह चापानल खराब पड़ा हुआ है। विभाग को इसकी सूचना देने के बावजूद अभी तक चापानल बनाने का काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द खराब चापानल की मरम्मत नहीं की जाती है तो पार्टी विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी। केंद्रीय सदस्य बलकुदरा, मदनाटांड़, जवाहर नगर, भुरकुंडा बाजार, सेंट्रल सौंदा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे में राजेश चौधरी, अमोद प्रसाद, संदीप गुप्ता, त्रिलोकी, अरुण, जितेंद्र, प्रदीप, शंकर सहित अन्य शामिल थे।