पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में लड़कियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में लड़कियों ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - आवासीय ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों का बोलबाला रहा। नृत्य-गीत और नाटक प्रतियोगिता की अधिकांश ट्रॉफी पर स्कूली छात्राओं ने कब्जा जमाया। विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह, पूर्व शिक्षक गिरवर तिवारी, गिरिजा शंकर तिवारी, शैलेंद्र दुबे तथा झामुमो नेता फुजैल अहमद खान ने पारितोषिक का वितरण किया। डांस और सांग प्रतियोगिता में छाया एंड ग्रुप, प्रीती कुमार एंड ग्रुप, शाहीन मिर्जा एंड पार्टी अव्वल रहीं। लड़कों में डांस में महबूब एंड ग्रुप व पप्पू एंड ग्रुप अपने वर्ग में प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता में छात्र मुदसिर व सूर्यकांत धर दुबे तथा राइम्स में अनमोल तिवारी को प्रथम पुरस्कार किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक बबलू सिंह, प्राचार्य ओमप्रकाश मिश्रा, शिक्षक नीलम सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अजीत तिवारी, दिलीप सिंह, अब्दुल लतीफ, शैलेश चौबे, प्रियंका चौबे, नीरज, सुषमा व उषा आदि ने पुरस्कार वितरण में सहयोग किया।