- Hindi News
- एकत्रित लोहे से बनेगी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा : दिलीप
एकत्रित लोहे से बनेगी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा : दिलीप
भास्कर न्यूज - चैनपुर
वल्लभ भाई पटेल जैसे लौह पुरुष की देश को जरूरत है। तभी देश संकट मुक्त होगा। यह बातें भाजपा युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने शाहपुर बंदुआ गांव में आयोजित लौह संग्रह कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में भय पैदा होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दूसरे के इशारे पर चलते हैं, जो देश के लिए ठीक नहीं है। भाजपा मोदी की अगुवाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने के लिए विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति गुजरात में स्थापित करेगी। प्रतिमा का निर्माण कृषि औजारों के अलावा देश के विभिन्न जगहों से एकत्रित किए गए मिट्टी एवं लौह के टुकड़ों से होगा। कार्यक्रम का संचालन भोला पांडेय ने किया। इस अवसर पर धीरेंद्र दुबे, शशी भूषण पांडेय, आनंद सिंह, मंटू गुप्ता, जीतेंद्र कुमार, मुरारी जायसवाल, धीरज जायसवाल, केदार शर्मा, काशी प्रसाद, पप्पू जायसवाल, पप्पू राही, भोला मंसूरी और डब्लू जायसवाल आदि मौजूद थे।