- Hindi News
- स्वास्थ्य मेले में सेविकाओं को दी जानकारी
स्वास्थ्य मेले में सेविकाओं को दी जानकारी
भास्कर न्यूज - मांडू
किशोरी स्वास्थ्य मेला सह सेविकाओं का एक दिवसीय किशोरी मंडल उन्मुखीकरण को लेकर प्रखंड सभागार मे मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू के चिकित्सक डॉ. वंदना गौड़ ने 11 से 19 वर्ष के किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारी दी। सीडीपीओ सुनीता कुमारी अग्रवाल ने सभी सेविकाओं को किशोरी मंडल की प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के अलावा स्कूल से वंचित किशोरियों की पहचान कर उन्हें आयरन गोली मुहैया कराने का निर्देश दिया। मौके पर पर्यवेक्षक वहीदा रहमान, ज्योति कुमारी, नसीमा खातून, मीना साहू और मनीषा कुमारी मौजूद थी।