मेरू के कई लोग झाविमो में शामिल
हजारीबाग - सदर प्रखंड के मेरू में रूपलाल साव के नेतृत्व में कई महिला-पुरुषों ने मंगलवार को झाविमो की सदस्यता ली। झाविमो के केंद्रीय सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने माला पहनाकर इन लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बड़ी पार्टी जरूर है। घोषणा भी बड़ी करती है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता। झाविमो में शामिल होने वालों में रूपलाल साव, विजय कुमार गुप्ता, विनोद साव, मुंशी साव, जीतन राम वर्मा, संगीता राणा, सावित्री देवी, मुंद्री देवी, गिरधारी साव, शंभु पांडेय, हेमन साव, दयानंद कुमार, उमेश कुमार, राजेश पासवान, प्रीति देवी, कविता देवी, किरण देवी, शकुंतला देवी, बिंदिया देवी, सूरज तिवारी व मुकेश कुमार आदि थे।
फोटो : 28 हैजपी 19 में