राहुल अध्यक्ष और जीतेंद्र बने सचिव
रामगढ़ - शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में कमेटी का गठन किया गया। मंगलवार को नईसराय के सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय के पास कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड कमेटी के अध्यक्ष राहुल कुमार विश्वकर्मा बनाए गए। वहीं, सचिव जीतेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बासुदेव बेदिया, कोषाध्यक्ष बृजकिशोर यादव, सह कोषाध्यक्ष बिनोद हेंब्रम बनाए गए। पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य धमेंद्र मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर किया। मौके पर पब्बी कुमार, मिथुन, बिनोद, राजू, राधेश्याम बेदिया, नरेश, विनय, जीतेन, सूरज, विकास, विश्वास, अनिल, मुकेश, अनुप, प्रशांत कुमार, बिट्टू प्रजापति आदि मौजूद थे।