- Hindi News
- पुलिस विभाग में कमी है, उसमें सुधार की आवश्यकता : सुमन गुप्ता
पुलिस विभाग में कमी है, उसमें सुधार की आवश्यकता : सुमन गुप्ता
डीआईजी ने इंस्पेक्टर ऑफिस का निरीक्षण किया
भास्कर न्यूज - पतरातू
डीआईजी सुमन गुप्ता ने मंगलवार को पतरातू इंस्पेक्टर ऑफिस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सर्किल क्षेत्र के पंजियों के साथ एक वर्ष के दौरान दर्ज, निष्पादित और लंबित मामलों की जांच की। साथ ही पुलिस अधिकारियों समेत सिपाहियों का ड्यूटी संबंधित मामले पर पुछताछ की। इससे पूर्व इंस्पेक्टर ऑफिस पहुंचने पर जिला पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने ऑफिस निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कहा कि यह वार्षिक निरीक्षण है विभाग में अभी भी बहुत सारी कमी है। जिसमें सुधार की आवश्यकता है। अपराध व नक्सल से संबंधित जो कांड दर्ज होते हैं उस पर प्रोपर अनुसंधान के बाद सख्त से सख्त धारा लगाया जा सके। इसका निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच रिलेशन बेहतर हो। इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं। अपराध को नियंत्रण करने के लिए पब्लिक फ्रेन्डली रिलेशन जरूरी है। पुलिस पदाधिकारियों से यह भी कहा गया है कि क्राईम को रोकने के लिए टीम वर्क क्लचर डेवलेप करें। ताकि अपराधों को होने से पूर्व ही रोका जा सके। अधिकारियों को समय रहते सुधारना मेरे निरीक्षण का उद्देश्य है। अपराध की दृष्टिकोण से पतरातू सर्किल अहम है। इसलिए अधिकारियों को विशेष शर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण के दौरान रामगढ़ एसपी रंजीत प्रसाद, इंस्पेक्टर बीएन टुडू, पतरातू थाना प्रभारी हरि प्रसाद साह, बासल थाना प्रभारी सुरेश मुंडा, भुरकुंडा प्रभारी एसएन सिंह, भदानीनगर प्रभारी विरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
इंस्पेक्टर को लगाई फटकार : पंजियों के संधारण और इमरजेंशी वर्क को डील करने में कमी को देखते हुए डीआईजी सुमन गुप्ता को पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर बीएन टुडू को मौके पर ही फटकार लगा दी। साथ ही इंस्पेक्टर ऑफिस के मुंशी अरविंद सिंह को भी फटकार लगाई। सख्त हिदायत दी कि अपने ड्यूटी और कर्तव्य के प्रति मुस्तैद रहे। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुंशी को किया सस्पेंड : डीआईजी सुमन गुप्ता ने इंस्पेक्टर ऑफिस में फाईलों के निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने और ऑफिस के मुंशी अरविंद सिंह द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद डीआईजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। एसपी रंजीत प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की।