पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय संस्कृति को बचाने की मुहिम छेड़ी

भारतीय संस्कृति को बचाने की मुहिम छेड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - एनजीओ स्पाइक माइक कल्चरल हेरिटेज राजस्थान की लोक संगीत टीम मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय पतरातू पहुंची। उद्देश्य था भारत की प्राचीन कला व संस्कृति को बचाने की मुहिम। भारत सरकार ने इस संस्था को अनुमति प्रदान की है कि देश भर के स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में जो नये जेनरेशन हैं उनके बीच भारत की प्राचीन कला, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, कार्यक्रम का प्रदर्शन कर छात्रों में जागरूकता लाई जाए। ताकि यह संस्कृति लुप्त न हो। मौके पर प्राचार्या एस तिग्गा, आईडी राम, आरएन राम, डॉ. सुधा उपाध्याय, एके सिंह, एस तिर्की, रितेश रंजन, पीके गुप्ता, रागिनी उरांव, सुशीला तिर्की, विभा प्रसाद, आदि कई वरीय शिक्षक व सैकड़ों छात्र मौजूद थे।