पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकिद गांव में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

सिकिद गांव में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा - सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकिद गांव में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिकिद पंचायत की मुखिया शीला देवी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख निशा कुमारी उपस्थित थीं। प्रमुख ने पंचायत में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान का चयन करने की बात कही। प्रतियोगिता में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों के बीच भाषण, क्विज, सुई-धागा रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र पांडेय, त्रिलोचन प्रसाद, नंदकिशोर यादव, रामजतन यादव, संजय कुमार, विजेता सिन्हा, ज्योति सिन्हा, कपिल प्रसाद, सोनी कुमारी, मदन कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।