डीआईडी किड्स क्लास का उद्घाटन
रामगढ़ - गोलपार में डीआईडी किड्स क्लास का उद्घाटन मंगलवार को मानवाधिकार संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने किया। कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों की प्रतिभा को निखरने में योगदान देते हैं। संचालक अमन सोनकर ने संस्थान की कई जानकारी दी। मौके पर अजीत जायसवाल, राज कुमार सोनकर, प्रदीप ठाकुर, अशोक सोनकर, मो. अयूब, राजू प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।