पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवराज चुने गए भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष

शिवराज चुने गए भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो - भारतीय जनता पार्टी की बैठक दीनदयाल भवन में हुई। इसमें संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से शिवराज बड़ाइक को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला महामंत्री लक्ष्मण बड़ाईक व तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुण्डा ने प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कोचे मुंडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा निर्माण के लिए लौह संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए किट प्रदान किया गया। बैठक में चंद्रपाल सिंह, पन्नालाल ओहदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।