पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट कीमती है, इसे नहीं बेंचे: जीवनारायण

वोट कीमती है, इसे नहीं बेंचे: जीवनारायण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुजू
अपना कीमती वोट बेचने की प्रवृत्ति को त्याग कर ही हम सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने वोट को बिकाऊ नहीं टिकाऊं बनाने की आवश्यकता है। उक्त बातें हजारीबाग सदर प्रमुख जीव नारायण राम ने मंगलवार को गीतांजलि सिनेमा हॉल कुजू में आयोजित रविदास महासभा का प्रथम जिलास्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रैदास और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के वंशज होने के बावजूद अपना गौरवशाली इतिहास की जानकारी नहीं रहने के कारण हमारा समाज सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से पिछड़ा है। इस दौरान समाज के अमर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। आयोजन समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मेलन के दौरान महासभा की जिलास्तरीय कमेटी गठन को लेकर 100 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति व 30 सदस्यीय संरक्षण समिति बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 सामाजिक व राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्षता और संचालन 9 सदस्यीय मंडली में शामिल उमेश राम, धर्मराज राम, रमेश राम, नरेश राम, संतोष राम, प्रेम राम, नरेंद्र रविदास, सुनील राम व लेदू राम ने किया।
सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शत्रुघ्र राम व भुवनेश्वर राम मौजूद थे। मौके पर मुखिया महादेव रविदास, पंसस आशा देवी, रामचंद्र राम, राजेश राम, महेश राम, ललित राम, तूफानी राम, वीसी रवि, बालेश्वर राम, सहेंद्र राम, कन्हैया राम, पंचम राम, मनोज राम, संजीत राम सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।