पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की बैठक में सरकारी योजनाओं पर चर्चा

कांग्रेस की बैठक में सरकारी योजनाओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो - प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को धर्मशाला में हुई। पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष निएल तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तिर्की ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इस दिशा में कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकार से वंचित हैं जिसके चलते विकास कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है।
तिर्की ने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों की नियुक्ति, जरूरतमंदों, असहाय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कांग्रेस कार्य करेगी। बैठक में प्रदीप केशरी, रामनारायण सिंह रोहिल्ला, सिलास टेटे, वीरेंद्र लुगुन, तहसीन, फिरदौस, सुरसेन भुईंया, दिनेश सिंह, निर्मल हेमरोम आदि उपस्थित थे।