पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वास्तु विहार ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

वास्तु विहार ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - कंस्ट्रक्शन कंपनी वास्तु विहार के बोधगया स्थित रिसोर्ट संबोधि रिट्रीट में २६ जनवरी को बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर वास्तु विहार के ईडी विजय तिवारी ने वास्तु विहार परिवार के सभी सदस्यों को कंपनी के सीएमडी विनय कुमार तिवारी द्वारा भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया। समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वास्तु विहार ने इस अवसर पर जल्द ही नए प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। कंपनी के जोनल ईडी संजय सिंह व मनोज झा ने बताया कि वर्तमान में चल रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट को इस वर्ष दिसंबर तक हैंडओवर कर दिया जाएगा। बोधगया के साथ-साथ इस तरह का कार्यक्रम पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, वाराणसी में भी आयोजित किया गया। फिलहाल वास्तु विहार की मौजूदगी नौ राज्यों के 58 शहरों में है।