- Hindi News
- डीएसई से मिला पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
डीएसई से मिला पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
कोडरमा - झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएसई से मिलकर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय भुगतान में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने, मानदेय का नियमित भुगतान करने और टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों का मानदेय नियमानुसार वृद्धि करने की मांग रखी। मानदेय में ७०० रुपए के जगह मात्र २०० रुपए की वृद्धि पर नाराजगी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, महासचिव रविकांत तिवारी, श्यामसुंदर यादव, कपिलदेव सिंह, महावीर यादव, सलीम अंसारी, जयकांत तिवारी, वासुदेव राय आदि शामिल थे।