संगठनात्मक पहलुओं पर हुई चर्चा
रजरप्पा - झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा चितरपुर प्रखंड की बैठक में संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक मंगलवार को काली चौक में हुई। मोर्चा द्वारा सोमवार को आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को सफल बताया गया। इसके लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने की। मौके पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर पटवा व प्रखंड सचिव रविंद्र चौधरी सहित संदीप भगत, देवदास प्रसाद, श्यामनारायण पोद्दार, शिव प्रसाद, मितन आदि मौजूद थे।