पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंटी रैबीज इंजेक्शन का अभाव, शिकायत

एंटी रैबीज इंजेक्शन का अभाव, शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा - सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कुत्ता काटने से घायल हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोग इंजेक्शन के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहने के कारण मरीजों को इंजेक्शन नहीं दिया जा सका। मजबूरन गरीब लोगों को बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ा।
पिछले एक माह से इंजेक्शन नहीं रहने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी से अस्पताल प्रबंधन बेखबर है। सूचनाधिकार कार्यकर्ता इफ्खारूल हक ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य सचिव से की है और अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विनोद उरांव ने कहा कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। जल्द ही इंजेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।