पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाना भगतों का प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना

टाना भगतों का प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडर - विभिन्न मांगों को लेकर टाना भगतों ने प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना दिया। अखिल भारतीय टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी संघ की ओर से आयोजित इस धरने की अध्यक्षता महादेव टाना भगत ने की। जिप सदस्य परमेश्वर उरांव इनकी मांगों को सही बताते हुए धरना में शामिल हुए। टाना भगत माल गुजारी माफ करने, खाता पुस्तिका देने व राष्ट्रीय पेंशन देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि स्वतंत्रता की लड़ाई में टाना भगतों का महत्वपूर्ण योगदान था। इसके बावजूद स्वतंत्रता सेनानियों को सुविधा देने के लिए कोई भी सरकार गंभीर नहीं रही है। मौके पर जयराम टाना भगत, झिरगू टाना भगत, झालो भगत, सुमिता टाना भगत सहित अन्य उपस्थित थे।