पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव अन्नपूर्णा ने बच्चों को खूब लुभाया

उत्सव अन्नपूर्णा ने बच्चों को खूब लुभाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू - गणतंत्र दिवस के मौके पर दिलीप सेंट्रल एकेडमी स्कूल मे उत्सव अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बिना आग के बनने वाले कई व्यंजनों को बनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चटपटा, झाल मुरही, इंटरनेशनल झाल मुरही, बिकानेर चना, अंकुरित चना, रसमलाई समेत कई व्यंजन बनाकर लोगों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित राशि के तहत पांच रुपए का शुल्क अदा कर अभिभावकों ने ऐसे व्यंजनों का स्वाद खूब चखा। इसके पूर्व स्कूल परिसर मे बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता मे 50 मीटर रेस, टॉफी रेस, चम्मच रेस, शू-शोक्स रेस, पोट रेस समेत कई प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात स्कूल निदेशक प्रदीप कुमार मोदी व संचालिका अंजु अग्रवाल ने बच्चों के प्रदर्शन का श्रेय शिक्षकों को दिया। वहीं प्रधानाध्यापक नरेंद्र नाथ डे ने शिक्षक को समाज का निर्माता बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षकों मे नीरज कुमार, आदित्य कुमार, वीणा सिन्हा, कांता श्रीवास्तव, मीना देवी,सुनीता देवी,सुजाता देवी, शाहीन प्रवीण, गजाला प्रवीण, अजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार और बिट्टू कुमार का सराहनीय योगदान रहा।