- Hindi News
- बिजली और पानी बचत की मुहिम चलाएंगे मुहल्लेवासी
बिजली और पानी बचत की मुहिम चलाएंगे मुहल्लेवासी
बंगाली टोला सोशल कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
भास्कर न्यूज - रामगढ़
बंगाली टोला सोशल कमेटी के सदस्य बिजली और पानी बचत करने की मुहिम चलाएंगे। इसके तहत मुहल्लेवासियों को पानी, बिजली खपत कम करने, पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने, कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डालने और घरों के आसपास साफ- सफाई रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जाएगी।
मंगलवार को बंगाली टोला निवासी चंचल गोस्वामी के आवास में मुहल्ले वासियों की बैठक में कई निर्णय लिए गए। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पाठक ने लोगों की पहल की सराहना कर जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 को लेकर जानकारी दी। कहा गया कि प्रत्येक मंगलवार को कमेटी की बैठक की जाएगी। वहीं, सरकारी नल से बहने वाले पानी को रोकने के लिए नोब लगाने की बात कही गई।
सदस्यों और मुहल्लेवासियों ने एकजुटता के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष महेंद्र मोदी और सचिव संचालन आशुतोष कुमार सिंह ने की। मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, प्रवक्ता राजेश प्रसाद भगत, ब्रजेश पाठक, संतोष सिंह, डॉ.रंजन गुप्ता, सुरेंद्र नाथ गुप्ता, शंकर गुरु, प्रह्लाद वर्णवाल, अजीत पाठक, सुकुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह, गणपति गोस्वामी, मनोज गुप्ता, सनत सिंह, रूपेश गोस्वामी मौजूद थे।