पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसु की हैट्रिक से सकडीहा विजयी

परसु की हैट्रिक से सकडीहा विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - जोगा पंचायत के जरहीटोला के नवन खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में सकडीहा ने परसु के हैट्रिक गोल की बदौलत तीसीबार पर रोमांचक मैच जीत दर्ज की । इसके पहले सकडीहा टीम मध्यांतर तक दो गोल से पिछड़ रही थी लेकिन हाफटाइम के बाद तीसीबार के खेमे में लगातार हमला बोलते हुए सकडीहा के स्ट्राइकर परसु ने ताबड़तोड़ तीन गोल दागकर हलचल मचा दी। अंतत: सकडीहा के पक्ष में 3-2 से मैच का निर्णय रहा। इस मौके पर खेल के मुख्य अतिथि व जिप सदस्य व जेवीएम नेता अरविंद सिंह, विनोद कुमार सिंह, बीपीएम कृष्णपाल, पारसनाथ चौधरी व सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया। इसके पहले उद्घाटन मैच में करकट्टा की टीम ने मुरमाखुर्द को 10-0 से रौंदकर तहलका मचा दिया था। वहीं हीरो क्लब बिश्रामपुर ने मुसीखाप को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।