पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी 14 सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : यशवंत

सभी 14 सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : यशवंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - झारखंड की सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरेगा। उक्त बातें हजारीबाग सांसद यशवंत सिन्हा ने मंगलवार की देर शाम गिद्दी में में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सर्वे का अपना महत्व है, परंतु वर्तमान में दिखाए जा रहे सर्वे से भी अधिक बेहतर परिणाम भाजपा में आएंगे। झारखंड में भाजपा में कोई विवाद नहीं है। परिमल नाथवाणी भाजपा-आजसू के साझा उम्मीदवार हैं। राज्यसभा में उनका निश्चित है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग उनकी कर्मभूमि है। वह हजारीबाग छोड़ कहीं नहीं जाएंगे। इसके पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने घायल वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय, बाबल सिंह, खेमलाल यादव, पुरुषोत्तम सिंह तथा बीमार सीसीएल सीकेएस नेता ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। मौके पर प्रफुल्ल कुमार, आशीष सिंह, हिमांशु कुमार, हुकुमनाथ महतो, बसंत सिन्हा, उत्तम वर्मा, भोला कुशवाहा, अखिलेश सिंह, राज वल्लभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, भोला सिन्हा, उमेश प्रकाश सिंह, मनोज आदि मौजूद थे।