पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच युवकों ने किया रक्तदान

पांच युवकों ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रयास से मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पांच युवकों ने रक्तदान कर महिला मरीजों की जान बचाई। सदर अस्पताल में रोपनी देवी, चंद्रवती देवी व रेशमा बीबी को रक्त की जरूरत थी। परिजनों ने रेड क्रॉस से संपर्क किया। इसके बाद शहर के आलम अंसारी, विकास सिंह, दीपक सिंह, मोहम्मद साजिद और रोशन भगत ने रक्तदान किया। मौके पर डॉक्टर आनंद उरांव, राकेश कुमार, जिरेन सुरीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।