जिंदल में सद्भावना संध्या 30 को
भुरकुंडा - जेएसपीएल परिसर में आगामी 30 जनवरी को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से सदभावना संध्या मनाया जाएगा। ‘महात्मा के पथ पर’ विशेष कार्यक्रम के तहत एक मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यहां सुनिधि चौहान कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। साथ ही जॉन अब्राहम, शर्मिला टैगोर, रबीना टंडन, उस्ताद अमजद अली खान, सुशील कुमार, गगन नारंग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।