रईस भारती व रौनक के बीच हुआ मुकाबला
पिपरवार - बहेरा गांव में कव्वाली मुकाबला हुआ। कव्वाली मुकाबला मशहूर कव्वाल कानपुर के रईस भारती और बनारस की रौनक जहां के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चतरा एसपी अनूप बिरथरे व मुख्य महाप्रबंधक प्रभाकर चौकी, विस्थापित नेता भिखन गंझू, एएसपी जया राय, पिपरवार पीओ बीपी सिंह, अशोका पीओ पीके ब्रांबे, सीएचपी पीओ एसएन सिंह, बचरा पीओ जीके राठौर उपस्थित हुए। मौके पर राजा खान, मो कासिम, बबलू सगार मुंडा, अब्दुल कयूम सहित अन्य उपस्थित थे।