- Hindi News
- केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष किसान मित्र संघ का प्रदर्शन
केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष किसान मित्र संघ का प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - हुसैनाबाद
अनुमंडल के मैदान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में अनुमंडलीय किसान मित्र संघ सह उद्यान मित्र संघ के सदस्यों ने केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें दर्जनों किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इधर, एके सिंह कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने भी प्राचार्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा।
अनवरी खातून राकांपा में शामिल : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर के आगमन पर विभिन्न दलों के लोग राकांपा में शामिल हुए। राकांपा में शामिल होने वालों में खिलाड़ी अनवरी खातून, बसपा के वीरेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।