- Hindi News
- कुड़वा खुर्द ने बक्शी को 108 रन से हराया
कुड़वा खुर्द ने बक्शी को 108 रन से हराया
हैदरनगर - बिलासपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कुड़वा खुर्द ने बक्शी जपला की टीम को 108 रन से पराजित किया। सिंह युवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित इस मैच में टॉस जीत कर कुड़वा खुर्द के खिलाडिय़ों ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। इसमें धनंजय का 23 बॉल में 54 रन सर्वाधिक शामिल है। दूसरे खिलाड़ी धनंजय ने 20 रन व पांच विकेट लिए। उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जवाबी पारी में बक्शी जपला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 10 ओवर में आल आउट हो गए। पूरी टीम 60 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक 25 रन अमित कुमार ने बनाए। मैच के सफल संचालन में मनीष मिश्रा, मोनू, दीपक, संत कुमार सिंह, अभय सिंह, हरीश सिंह व अक्षय सिंह ने अहम योगदान दिया।
इस प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल बुधवार को कोसीआरा व नबीनगर के बीच खेला जाएगा।