पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट टूर्नामेंट पर पंजरी खुर्द का कब्जा

क्रिकेट टूर्नामेंट पर पंजरी खुर्द का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - नौगढ़ा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पंजरी खुर्द की टीम ने जीत लिया। उसने छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए नौगढ़ा की टीम ने 16 ओवर में 120 रन बनाए। इस लक्ष्य को पंजरी खुर्द के खिलाडिय़ों ने चार विकेट के नुकसान पर 14.5 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। मिंटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सनी सिंह को मैन ऑफ सीरीज का खिताब दिया गया। फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जेवीएम नेता घूरन राम ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि चाहे गांव हो शहर खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए उन्हें मंच प्रदान करने की जरूरत है।
इस अवसर पर जिप सदस्य प्रभुनाथ दुबे, दोनों टीमों के कप्तान टुनटुन पाठक, मानिक सिंह के अलावा आयोजन समिति के मनीष सिंह, सतवंत, अजय, रवींद्र, रंजीत पाठक, दयानंद, कौशल, करुण, रूपेश, प्रिंस और सोनू आदि मौजूद थे।