पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबानो पंचपोखरी ने फुटबॉल का फाइनल मैच जीता

सबानो पंचपोखरी ने फुटबॉल का फाइनल मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर - काजीनगर में अंबेदकर युवा चेतना विकास क्लब के तत्वावधान में चल रही फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसका शुभारंभ बॉल को किक लगा व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने किया। फाइनल मैच मिर्जापुर व सबानो पंचपोखरी की टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में सबानों पंचपोखरी ने 2-1 से बढ़त बनाए रखा।
इसमें मिर्जापुर के खिलाड़ी राकेश ने एक गोल व सबानों पंचपोखरी के खिलाड़ी अमित व मिटू ने एक-एक गोल किए। फाइनल में सबानो पंचपोखरी टीम 3-2 से जीत गई। सबानों पंचपोखरी के निलेश कुमार मेहता को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने विजेता-उपविजेता टीमों को कप व खिलाडिय़ों को मेडल व जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काजीनगर में फुटबॉल को बढ़ावा देने का उनका प्रयास लगातार
जारी रहेगा।
इस मौके पर झाविमो के मोहन ठाकुर, शाह मोहम्मद खां, उमाशंकर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शमीम अहमद के अलावा वृजदेव रजवार, गुडू सिंह, लाल मोहर राम, मानिक सिंह समेत कई गणमान्य लोग
मौजूद थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने सीआरपीएफ जवान रेफरी ललन पासवान क्लब के मिथुन कुमार, पप्पुराज, श्रवण रमेश सिंह, अवधेश मेहता, डॉ. उमेश ने अहम योगदान किया। समारोह की अध्यक्षता जनार्दन सिंह व संचालन सांसद प्रतिनिधि श्यामदयाल राम ने किया।