पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंसेर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

टैंसेर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरसई - प्रखंड के टैंसेर मैदान में चार विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संत अन्ना बालिका उवि, आरसी बालिका मवि, आरसी बालक मवि और कल्याण हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के बच्चों के लिए कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिवशंकर अकेला तथा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी पीपीएल खलखो उपस्थित थे। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों को खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे तन मन स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर एमेल्डा, सिस्टर गुडिय़ा, सिस्टर पुष्पा टोप्पो, फादर विपिन आदि का योगदान रहा।