टेंडर डालने को लेकर हुआ हंगामा
रामगढ़ - समाहरणालय के नियंत्रण कक्ष में एनआरइपी योजना की टेंडर डालने को लेकर संवेदकों ने हंगामा किया। बताया गया कि एक संवेदक ने टेंडर डाला तो दूसरे संवेदकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर, एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि टेंडर में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई होगी, तो रद्द कर दिया जाएगा।