पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला जब्त, चार गिरफ्तार

कोयला जब्त, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिपरवार
पपरवार थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदे चार ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है।
टंडवा एसडीपीओ डॉ. जया रोय ने बताया कि ट्रक और कोयला लोड में लगे एक पेलोडर को जब्त किया गया है। वही चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जया रोय ने बताया कि चारों ट्रकों में लदे कोयले का वजन सौ टन से भी अधिक है। सोमवार की रात लगभग एक बजे अशोका परियोजना कार्यालय के पास टेडी पुल से अवैध कोयला लदे ट्रक ((जेएच 19ए 1273)), ((जेएच 02 5609)), ((जेएच एबी 8097)) और ((जेएच 10एसी 5050)) को जब्त किया गया है। चालक खुर्शीद आलम, गाड़ी मालिक अर्जुन महतो, अब्दुल मलिक व पेलोडर चालक शकील अहमद को जेल भेजा गया है। मौके पर थानाप्रभारी रामाश्रय आदि मौजूद थे।



घटना की जानकारी देती एसडीपीओ जया रोय ।