पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुंबा, डाड़ी, रेलीगढ़ा पूर्वी और गिद्दी ग क्वार्टर फाइनल में

चुंबा, डाड़ी, रेलीगढ़ा पूर्वी और गिद्दी-ग क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चचुंबा ने कनकी को टाई ब्रेकर में ३-१ से दी मात
भास्कर न्यूज - गिद्दी
सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के पुल बी में चुंबा, डाड़ी, रेलीगढ़ा पूर्वी और गिद्दी ग की टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है। गिद्दी सी फुटबॉल मैदान में मंगलवार को खेले गए मैच में खपिया ने गिद्दी ख को 2-0, चुंबा ने कनकी को टाई ब्रेकर में 3-1 से तथा गिद्दी ग व मिश्राइन मोढ़ा के बीच मैच टाई रहा।
बुधवार को क्वार्टर फाइनल का मैच गिद्दी ग बनाम डाड़ी तथा रेलीगढ़ा पूर्वी बनाम चुंबा के बीच खेला जाएगा। इससे पूर्व सीसीएल के खेल पदाधिकारी आदिल हुसैन व प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक आरके पाठक ने गिद्दी सी फुटबॉल मैदान पहुंच कर खिलाडिय़ों से भेंट की और हौसला बढ़ाया। सभी क्षेत्रों से दो टीमें चयनित होकर इंटर एरिया में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके बाद कंपनी इन्हीं खिलाडिय़ों से अपनी एक फुटबॉल टीम बनाएगी और इन्हें प्रशिक्षित करने का काम करेगी।
इस अवसर पर मैनेजर कार्मिक बीके राठौर, गोपाल राम, सैनाथ गंझू, सतीष चौधरी, प्रदीप सिंह, देवनारायण सिंह, मधुसूदन सिंह, महेंद्र यादव, शशिधरण, आशीष सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अंटू, लक्षी राम, जतरू बेसरा, छोटू दास, दीपक आइंद, हरमन खलखो, गणेश्वर महतो आदि मौजूद थे।