पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएफ ओसी को दी गई विदाई

आरपीएफ ओसी को दी गई विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली - आरपीएफ पोस्ट मुरी के ओसी एसके सिंह के तबादले पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इनका तबादला खडग़पुर किया गया है। मुरी पोस्ट के मो फारूक व जवानों ने एसके सिंह को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद थे।
ऑल इंडिया नातीया मुशयरा का आयोजन
सिल्ली - ऑल इंडिया नातीया मुशयरा का आयोजन अलहोदा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कलवाडीह में किया गया। इस आयोजन में शायर जफर अकील, हसन रजा, मुबारक हुसैन, अथर बोकारवी, नसीम राही, आसिफ एकबाल व दिलकश रांचवी शामिल हुए। मौके पर मुबारक, चांद हुसैन, तैयब, जफरूल, हामिद, मंजूर आदि मौजूद थे।
सड़क दुर्घटना में एक घायल
सिल्ली - रांची -पुरूलिया मार्ग पर बुढाम के समीप ट्रक ((जे एज 02के 9614)) व कार ((जे एच 01 बी क्यू 1828)) की सीधी टक्कर हो गई। इसमें चालक विवेक रंजन चक्रवर्ती घायल हो गया। इसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स कर दिया गया। वही पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया।
जेवीएम अजा मोर्चा की बैठक हुई
सिल्ली - जेवीएम कार्यालय में जेवीएम अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सचिव रिझू नायक, जिला अध्यक्ष राजन नायक उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबूलाल मरांडी के आदेशानुसार संत रविदास जयंती पखवाड़ा सह अनुसूचित जाति सम्मेलन कांके के बादू मैदान में किया जाएगा। मौके पर अनिल नायक, बबलू नायक, अजित रविदास, जगरनाथ रजक, किशोर कुमार सुवर्नो, भोला मुंडा, मधुसूदन रंजक, लखीचरण नायक, शिव चरण नायक आदि मौजूद थे।